{"_id":"5bf199f2bdec22693b024a00","slug":"191542560242-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 दिन बाद भी मुुख्य आरोपी पकड़ से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
53 दिन बाद भी मुुख्य आरोपी पकड़ से बाहर
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुहवामोड़ कांड के 24 नामजद और नौ सौ अज्ञात उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर पाने में पुलिस नाकाम है। यहां तक कि उपद्रव का मुख्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हादसे को हुए 53 दिन बीत चुके हैं पर पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। बता दें कि मुहवामोड़ पर डीडी पब्लिक स्कूल के सामने 27 सितंबर को स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो को निजी बस ने धक्का मार दिया था। जिससे पांच बच्चे घायल हो गए थे, इसमें तीन बच्चे गंभीर थे। घटना में टेंपो सवार चार बच्चों की मौत की अफवाह फैला दी गई। इसके बाद यहां उपद्रव भड़क गया था। पुलिस के तीन चौपहिया वाहन तथा तीन बाइकों को बेकाबू भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था। भीड़ के पथराव से अधिकारियों सहित पुलिस के जवान भाग खड़े हुए थे। भीड़ ने स्कूल में भी जमकर तोड़ फोड़ किया था। कई पुलिसकर्मी भी इस उपद्रव में घायल हो गए थे। इस मामले में थानाध्यक्ष की तहरीर पर 13 नामजद तथा 500 अज्ञात उपद्रवियों और स्कूल के प्रबंधक की तहरीर पर 11 नामजद तथा चार सौ अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से अभिमन्यु राणा मुख्य आरोपी है। पुलिस बस चालक सहित इनमें से केवल छह आरोपियों को ही गिरफ्तार कर पाई है। लेकिन मुख्य आरोपी सहित छह नामजद और सारे अज्ञात आरोपियों को पकड़ पाने में पुलिस अब तक नाकाम है।
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के बाद आरोपियों की धर पकड़ में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के बाद आरोपियों की धर पकड़ में तेजी लाई जाएगी।