फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   16 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भागा

16 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भागा

Wed, 28 Mar 2018 11:35 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
16 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भागा
मुहम्मदबाद गोहना(मऊ)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के टौंस के पुल के पास नदी के किनारे बुधवार को दिन में ढाई बजे एक किशोर को धक्का देकर एक बदशाम 16 हजार रुपये और कीमती मोबाइल ले भागा। दिन दहाड़े हुई इस घटना से हतप्रभ किशोर ने अपने घर वालों को यह जानकारी दी। कोतवाली क्षेत्र के रेघवा शाहपुर गांव निवासी सुरेंद्र चौहान की गांव में ही केराने की दुकान है। सुरेंद्र ने अपने बेटे गगनदीप को 16 हजार रुपये देकर मुहम्मदाबाद गोहना से कुछ सामान लाने को भेजा। गगनदीप जब तमसा नदी के पुल के पास पहुंचा तो उसे शौच का एहसास हुआ। इसके लिए वह पुल के नीचे नदी के किनारे गया और शौच करने के बाद जब वह नदी के किनारे गया तो पीछ से आए एक युवक ने उसे लात मारकर धक्का दे दिया और इसी दौरान उसकी जेब से 16 हजार रुपये और मोबाइल निकालकर भाग गया। इस बाबत सीओ अनिल कुमार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed