{"_id":"5ba92ba1867a557eb2062c78","slug":"181537813409-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक को मारपीट कर बदमाशों ने 50 हजार रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक को मारपीट कर बदमाशों ने 50 हजार रुपये छीने
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद चिरैयाकोट मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की शाम को मुहम्मदबाद से देेहरी जा रहे ट्रक चालक को मारपीटकर बाइक सवार तीन युवकों ने 50 हजार रुपये छीन लिया। युवकों ने ट्रक के शीशे तोड़ डाले। आस पास के लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जब कि दो युवक भाग निकले। पुलिस ट्रक चालक द्वारा प्रेसर हार्न बजाने को लेकर हुई मारपीट की बता रही है। चालक ने तीन युवकों के विरुद्ध मारपीट कर के 70 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के भदवा गांव निवासी ट्रक मालिक परितोष राय का ट्रक बालू व गिट्टी गिराकर वापस देहरी आनसोन जा रहा था। इस दौरान दिन में लगभग 4 बजे मुहम्मदबाद गोहना शहीद चौराहा के पास रेलवे क्रासिंग के निकट बाइक सवार तीन युवक आये और ट्रक चालक सोनू यादव पुत्र नंदा निवासी बरडीहा कोतवाली मुहम्मदबाद गोहना से मारपीट करने लगे। ट्रक चालक का आरोप है कि बदमाशों ने उसके पास रखे 50 हजार रुपये छीन लिया और ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया। बदमाशों को मारपीट करता देखकर आसपास के काफी लोग मौके पर जुट गए इस बीच तीनो बदमाश वहां से भागने लगे। लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रक मालिक परितोष राय और ग्राम प्रधान सीपी राय भी मौके पर पहुंच गए। ट्रक चालक सोनू यादव ने बदमाशों के विरुद्ध लिखित तहरीर दिया है। घटना के बारे में पूछे जाने पर सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि ट्रक के आगे बाइक पर सवार युवकों का बार बार हॉर्न बजाने को लेकर युवकों से विवाद हो गया जिसमें दोनों तरफ से मारपीट हो गई और ट्रक का शीशा तोड़ दिया गया। तहरीर मिली है घटना की जांच की जा रही है। उधर मौके से पकड़े गए युवक ने अपना नाम सत्यम सिंह निवासी बताया है। वह खुद को स्थानीय डीसीएसके कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र बता रहा था।