{"_id":"5b2956fc4f1c1bf67a8b60ac","slug":"181529435900-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला ने दी तहरीर
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव निवासी आरती देवी पत्नी अंगद राजभर ने मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने पीटने और घर में रखे संदूक को तोड़कर सारे आभूषण चुरा लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की बजाय जांच करने में जुटी थी।
पुलिस को प्रार्थना पत्र देने वाली आरती गोरखपुर जिले के गोला बाजार निवासी लल्लन राजभर की पुत्री है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव निवासी अंगद राजभर से हुई थी। अनीता का आरोप है कि सोमवार को उसकी मां दुबारी में ब्याही उसकी बहन के घर आई थी। इस दौरान वह अपनी मां से मिलने के लिएबहन के घर चली गई। उसका पति उसे खुद बहन के घर पहुंचाया। इस दौरान उसका पति उसे शाम को लेने के लिए आने की बात बोलकर गया। लेकिन लेने के लिए नहीं आया। मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब जब वो अपनी ससुराल वापस गई तो देखी उसके संदूक के ताले टूटे थे। साथ ही सारा सामान बिखरा था। साथ ही अंदर रखा आभूषण आदि गायब था। आरती ने जब इस संबंध में परिवार के सदस्यों से पूछताछ किया तो पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी जमकर पीटाई की। इस बात की सूचना किसी ने उसकी बहन और माता को दे दी।आनन फानन में उसके परिजन आरती के गांव पहुंचे। उसके बाद आरती की गंभीर हालत देख उसके परिवारजन उसे थाने लेकर आए और चारों लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज के लिए उत्पीड़न करने संबंधी तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।