फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला से दुष्कर्म की कोशिश

महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 28 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म की कोशिश
चिरैयाकोट(मऊ)। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 32 वर्षीया महिला ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद पांचवें दिन पीड़िता की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही उसे मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। पीड़िता की मानें तो घटना 23 मार्च की है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां बीते शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के एक युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार वह 23 मार्च शुक्रवार की रात गांव के सीवान में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसके गांव का युवक भी वहां पहुंच कर छेड़खानी करने लगा। उसके शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। महिला घर लौटकर परिवार के सदस्यों को आप बीती बताई। महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस पांच दिन बाद बुधवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही महिला को डाक्टरी मुआयना के लिए भेजा गया। लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस संबंध में सीओ अनिल कुमार का कहना है कि पीड़िता महिला तहरीर लेकर बुधवार को ही थाने आई और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी यथाशीघ्र कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed