फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आमने सामने भिड़ी बाइक, तीन घायल

आमने सामने भिड़ी बाइक, तीन घायल

Tue, 29 Jan 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
आमने सामने भिड़ी बाइक, तीन घायल
बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखन्सी से थाना क्षेत्र के बगली पिजडा गांव के पास सोमवार की शाम छह बजे के करीब दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार दो बीटीसी छात्रा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रीमा (20) पुत्री सुभाष राम और खुशबू (22) पुत्री लालजी दोनों सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बगली पिजडा गांव की निवासी है। रीमा और खुशबु बीटीसी प्रथम वर्ष की छात्रा है। दोनों सोमवार को अपने भाई लखंदर पुत्र लालजी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज से बीटीसी की परीक्षा देकर घर लौट रही थी। अभी वह अपने गांव बगली पिजडा स्थित इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक सवार ने टककर मार दिया और मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां खुशबु की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed