{"_id":"5c8fcfaabdec22140f0759fa","slug":"161552928682-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग के घर तोड़फोड़, दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोपागंज।कस्बे के मोहल्ला हकीमपुरा में रविवार की रात ढाई बजे एक दिव्यांग के घर दीवार फांद कर अंदर घुसे कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए पथराव कर घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान घर में महिलाएं एक कमरे में सहमी रहीं। सुबह होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को पूरी घटना बताते हुए स्थानीय थाने में अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है। कस्बा के मोहल्ला हकीमपुरा निवासी अब्दुल्लाह दिव्यांग है। पावरलूम चलाकर अपने परिवार का भरणपोषण करता है। रविवार की रात अब्दुल्लाह रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान रात लगभग ढाई बजे कुछ अज्ञात लोग दीवार फांदकर घर में घुस गए और बंद पड़े दरवाजों पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ की। पथराव से सीमेंट का कटरैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।