{"_id":"5b8ace9642c79246435d832e","slug":"161535823510-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरो से दो लाख से अधिक की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरो से दो लाख से अधिक की चोरी
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चौड़ी अरदौना गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी समेत दो लाख से अधिक की चोरी की। सुबह जब लोग जगे तो चोरी का पता चला। पीड़ित गृहस्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी है।
चौड़ी गांव के लछिराम यादव पुत्र राम चंद्र यादव के मकान के पिछवाड़े से चहारदीवारी लांघ कर चोर अंदर घुसे और कमरे का दरवाजा तोड़ कर दो बक्से निकाल ले गए। इन बक्सों में आठ हजार रुपये मूल्य की साड़ियां और अन्य कपड़े के साथ ही सोने के तीन थान आभूषण तथा चांदी के कई आभूषण थे। उधर, लछिराम के पड़ोसी मंगरू गुप्ता पुत्र श्रीकिशुन के घर से चोर दो हजार रुपये नगद, सोने के पांच थान गहने, चांदी के दो थान आभूषण, कीमती साड़ियां और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरों ने खाली बक्सों को गांव से थोड़ी दूर पर फेंक दिया था।
इसके अलावा चोरों ने चौड़ी गांव के ही राज मंगल यादव पुत्र बलेश्वर और थाना क्षेत्र के थलईपुर गांव निवासी प्रवीण प्रजापति पुत्र सुखराम के घर का भी ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच किसी की आहट पाकर चोर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित गृहस्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करके घटना की जानकारी ली। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की शीघ्र खुलासे का निर्देश संबंधित एसओ को दिया गया है।