{"_id":"5aad57294f1c1ba2238b5bc9","slug":"161521309481-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के मीरपुर मझौवा निवासी दिलीप वर्मा ने फिरोज खान नाम के व्यक्ति के खिलाफ मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। मर्यादपुर क्षेत्र में गत दिनों एक जेसीबी मशीन बिना परमिशन के मिट्टी खनन करती पाई गई थी जिसे पुलिस ने सूचना के आधार पर लाकर थाने में बंद कर दिया था। इसके बाद दिलीप वर्मा के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को दिलीप के मोबाइल पर एक ब्यक्ति जो अपना नाम फिरोज खान बता रहा था मोबाइल पर गाली आदि देते हुए धमकी देने लगा। कहा कि तुमने हमारी जेसीबी पकड़वा दी है तुमने यह ठीक नहीं किया है। इसका अंजाम बुरा होगा मैं तुम्हे जान से मार दूंगा। इस धमकी से दिलीप वर्मा काफी डर गया और उसने शनिवार को थाने आकर फिरोज खान के खिलाफ लिखित तहरीर दी जिसपर थानाध्यक्ष ने तहरीर के आधार पर फिरोज खान पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।