{"_id":"593c322c4f1c1b99458b45d1","slug":"161497117228-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के आदेश पर मारपीट एवं लूट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय के आदेश पर मारपीट एवं लूट का मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रसूलपुर गांव के दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट सहित लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार 7 जनवरी 2017 को रसूलपुर गांव निवासी राजू पुत्र टेलहु को गांव के ही सुनील पुत्र पप्पू व पप्पू पुत्र लाक्षीराम से झगड़ा हो गया। इसको लेकर राजू ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इससे नाराज होकर 14 जनवरी 2017 को सुनील व पप्पू अपने चार अज्ञात साथियों के साथ गोलबंद होकर घर में घुसकर राजू को मारने लगे। जब उनकी मां उन्हें बचाने गई तो उनका बाल पकड़कर उसने पटक दिया। जब उसकी भाभी बचाने आई तो सुनील ने उनकी साड़ी खींचने के साथ दुराचार की धमकी देने के साथ घर में रखे मोबाईल को तोड़ दिया। यही नहीं घर में रखे मां के बक्से को तोड़कर उसमें रखी साड़ी और 5000 रुपया लूट ले गए। इस मामले में थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू की है।