फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   न्यायालय के आदेश पर मारपीट एवं लूट का मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर मारपीट एवं लूट का मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर मारपीट एवं लूट का मुकदमा दर्ज
घोसी। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रसूलपुर गांव के दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट सहित लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार 7 जनवरी 2017 को रसूलपुर गांव निवासी राजू पुत्र टेलहु को गांव के ही सुनील पुत्र पप्पू व पप्पू पुत्र लाक्षीराम से झगड़ा हो गया। इसको लेकर राजू ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इससे नाराज होकर 14 जनवरी 2017 को सुनील व पप्पू अपने चार अज्ञात साथियों के साथ गोलबंद होकर घर में घुसकर राजू को मारने लगे। जब उनकी मां उन्हें बचाने गई तो उनका बाल पकड़कर उसने पटक दिया। जब उसकी भाभी बचाने आई तो सुनील ने उनकी साड़ी खींचने के साथ दुराचार की धमकी देने के साथ घर में रखे मोबाईल को तोड़ दिया। यही नहीं घर में रखे मां के बक्से को तोड़कर उसमें रखी साड़ी और 5000 रुपया लूट ले गए। इस मामले में थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed