फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दूसरे की जमीन बंधक बना ले लिया साढ़े आठ लाख का कर्ज

दूसरे की जमीन बंधक बना ले लिया साढ़े आठ लाख का कर्ज

Fri, 21 Jun 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
दूसरे की जमीन बंधक बना ले लिया साढ़े आठ लाख का कर्ज
अमिला। घोसी तहसील के चुम्मानार गांव के एक किसान की जमीन बंधक रखकर उसी नाम के एक किसान ने ग्रामीण आवास के लिए ग्रामीण बैंक अमिला से साढ़े आठ लाख का लोन ले लिया। घटना की जानकारी चार साल बाद किसान के भाई को तब हुई जब वह कंप्यूटराइज्ड खतौनी निकाला। खतौनी पर जमीन बंधक अंकित देख उसके होश उड़ गए। इस संबंध में किसान ने बैंक प्रबंधक को प्रार्थनापत्र देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 31 मई वर्ष 2014 को काशी गोमती काशी ग्रामीण बैंक से केसीसी लोन स्वीकृत कराया। उसने 12 दिसंबर 2014 को ग्रामीण आवास के लिए साढे आठ लाख रुपये स्वीकृत कराया और यह रकम उसने अपने खाते में लेकर खर्च भी कर दिया। इसमें से उसने एक लाख 25 हजार रुपये जमा भी कर दिया। चुम्मानार निवासी भोला गुजरात में नौकरी करता है। उसके चार भाई राम बचन, लालजी, लालधर और सीता घर पर रहते हैं। बुधवार को भोला का भाई तहसील से अपने खेत की खतौनी निकाला तो उसमें उसके भाई भोला के हिस्से की जमीन काशी गोमती ग्रामीण बैंक अमिला के पक्ष में बंधक अंकित देख उसके होश उड़ गए। उसने अपने भाई को यह सूचना दिया। राम बचन ने बैंक में जाकर पता लगाया तो इस गड़बड़ी का पता चला। इस मामले में भोला के भाई राम बचन का कहना है कि नाम और पिता का नाम एक ही होने का फायदा उठाकर यह घपला किया गया है। इस प्रकरण में पीड़ित भोला ने बैंक प्रबंधक को शिकायती पत्र लिखकर जांच की मांग की है। राम बचन जब बैंक प्रबंधक से मिला तो उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि वे उनके भाई के हिस्से की जमीन मुक्त कराएंगे। उधर पीड़ित भोला ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र लिखकर जांच की मांग किया है। इस बाबत बैंक प्रबंधक बीके तिवारी का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। उधर सीओ नंद लाल का कहना है कि उन्हें अभी इस प्रकरण की शिकायत नहीं मिली है, शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed