फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो वाहनों में टक्कर मार पलटी कार, एक की मौत

दो वाहनों में टक्कर मार पलटी कार, एक की मौत

Tue, 18 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो वाहनों में टक्कर मार पलटी कार, एक की मौत
शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ पर रविवार की देर रात 11 बजे अनियंत्रित कार ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद सवारी भरे आटो को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

रविवार की रात सवारियों से भरी ऑटो कोपागंज जा रही थी। बलिया मोड़ के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने पहले आगे चल रहे खाली ई रिक्शा को टक्कर मारा और फिर सामने से आ रहे आटो में टक्कर मार दिया और सड़क के किनारे खाई में पलट गई। हादसे में आटो ंसवार प्रवेश कुमार 38 पुत्र रामचंद्र घोसी कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना गांव का निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरेंद्र राजभर 35 पुत्र मुखराम और रामप्रीत राजभर 28 पुत्र सुकका राजभर हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी तथा दीपक 15 पुत्र मदन मोहन इंदारा गांव और ऑटो चालक संजय 30 पुत्र शेखर घायल हो गए। जबकि ई रिक्शा चालक मोहम्मद वजीर 54 पुत्र मोहम्मद सफीर भी घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed