फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   करेंट से संविदा लाइनमैन की मौत

करेंट से संविदा लाइनमैन की मौत

Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
करेंट से संविदा लाइनमैन की मौत
शहर कोतवाली क्षेत्र के संगत घाट के शुक्रवार की सुबह 11 बजे बिजली के खंभे पर जंफर ठीक करते समय संविदाकर्मी की करेंट लगने से मौत हो गई। कर्मचारियों ने मृतक के आश्रित को पर्याप्त मुआवजा और नौकरी दिलाने की मांग की है। उधर, विभाग का दावा है कि शटडाउन के समय किसी बड़े जनरेटर की अर्थिंग से रिटर्निंग करेंट प्रवाहित हो गया जिसकी चपेट में संविदाकर्मी आ गया। अधीक्षण अभियंता ने घटना की जांच के लिए निदेशक सुरक्षा को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन

मृतक अमरजीत राजभर 27 पुत्र अच्छेलाल राजभर दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बनौरा गांव का निवासी था। वह बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी नियुक्त था। शुक्रवार की सुबह संगत घाट के पास बिजली के खंभे पर जंफर ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई जिससे वह करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान शाम चार बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर पत्नी बिलख पड़ी। अमरजीत की आठ महीने की इकलौती बेटी है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि शट डाउन की अवधि में जब टैग संविदा कर्मी के पास था तो विद्युत आपूर्ति संभव नहीं है।यह घटना शट डाउन के समय बड़े जनरेटर चलाए जाने से अर्थिंक से करेंट पहुंच जाने की वजह से हुई है। वैसे निदेशक सुरक्षा की जांच के बाद वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अगर कोई लापरवाही सामने आएगी तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed