फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आरक्षण दलाल पकड़ा, 70 टिकट बरामद

आरक्षण दलाल पकड़ा, 70 टिकट बरामद

Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण दलाल पकड़ा, 70 टिकट बरामद
पर्सनल आईडी पर टिकट बनाने वाले एक दलाल को आरपीएफ ने शुक्रवार को बेल्थरारोड से रंगेहाथ पकड़ा है। आरपीएफ प्रभारी ने दलाल को पकड़ने के लिए जाल बुना। जहां एक आरक्षक को ग्राहक बनकर पहले दलाल से टिकट बुक करवाया और उसके बाद उसे पकड़ लिया। दलाल के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान दलाल के पास से यात्रा करने के लिए बने सात एडवांश टिकट तथा यात्रा पूरी हो चुके 70 टिकट बरामद हुआ।
विज्ञापन

आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि बेल्थरारोड स्थित एक कम्प्यूटर की दुकान की आड़ में पर्सनल आईडी से ई टिकट बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलने पर शुक्रवार को आरपीएफ प्रभारी डीके राय ने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर टिकट बनवाने के लिए भेजा। पर्सनल आईडी पर टिकट बनने की पुष्टि होने पर एसआई विजय यादव, आरक्षक मनोज कुमार सिंह, भरत कुमार यादव आदि के साथ छापामारी की। इस दौरान संजय जायसवाल नाम के व्यक्ति को पकड़ा। आरपीएफ प्रभारी डीके राय ने बताया कि बताया कि पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति ने पर्सनल आईडी पर टिकट बुक करने की बात स्वीकारी। इस दौरान सात एडवांश ई टिकट मिले, जिनका मूल्य 11665 रुपये रहा। जबकि 70 टिकट ऐसे मिले जिस पर यात्रा की जा चुकी है। इसका मूल्य 27 हजार 830 रुपये है। आरपीएफ ने दलाल के विरुद्ध संबंधित रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed