फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

Thu, 13 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित औसतपुर गांव के पास बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सामने से आ रही एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक और सवार दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के टेल्हुआ गांव निवासी आशीष यादव (16) पुत्र सुबास यादव अपने चचेरे भाई दीपक यादव (7) पुत्र रामनाथ यादव के साथ बुधवार की सुबह सात बजे जहानागंज गया हुआ था। वहां से वह खेत में सिंचाई के उपयोग में आने वाली प्लास्टिक की पाईप लेकर वापस गांव लौट रहा था। अभी वह औसतपुर गांव के पास पहुंचा था कि चिरैयाकोट बाजार की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।इस दुर्घटना में बाइक चला रहा आशीष यादव और उसका भाई दीपक घायल हो गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को रानीपुर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के दादा बुद्धिराम यादव ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed