{"_id":"5cfab038bdec22076402a368","slug":"15599329772-mau-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने बापूधाम एक्सप्रेस में पकड़ा फर्जी टीटीई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीआरपी ने बापूधाम एक्सप्रेस में पकड़ा फर्जी टीटीई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडुआडीह से मोतीहारी जा रही बापूधाम एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक फर्जी टीटीई यात्रियों के टिकट चेक करते समय पकड़ा गया। फर्जी टीटीई की यात्रियों ने पिटाई कर ट्रेन के मऊ जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी को सुपर्द कर दिया। जहां जीआरपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार को मडुआडीह से मोतीहारी जा रही बापूधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अचानक सफर कर रहा एक 30 वर्षीय युवक दुल्लहपुर स्टेशन से ट्रेन के आगे निकलने पर टीटीई बनकर यात्रियों का टिकट चेक करने लगा। इसीबीच एक यात्री युवक से टिकट ना देने पर फर्जी टीटीई की बहस हो गई, जब युवक द्वारा टीटीई से उसका परिचय पत्र मांगा तो उसके द्वारा इससे अनभिज्ञता जताते हुए बार बार टिकट दिखाने की रट लगाए रखा। इस पर यात्रियों ने जब अधिकारियों के पास चलने को कहा तो पकड़ा गया युवक यात्रियों के साथ अभद्रता करने लगा। सूत्रों की माने तो युवक के अभद्रता से नाराज यात्रियों ने युवक की जमकर पिटाई भी की और ट्रेन के मऊ जंक्शन पर रूकने पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि फर्जी टीटी ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र नंदलाल निवासी सुसुवाईं थाना लंका जिला वाराणसी होना बताया है। जीआरपी के माने तो युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और वो सुल्तानपुर जिले के पट्टी नरेंद्रपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के पद पर तैनात है। जहां उसकी मानसिक स्थिति ठीक ना होने पर वह बीते कुछ माह से मेडिकल अवकाश पर चल रहा है। जीआरपी एसओ ने बताया कि युवक शुक्रवार को बापूधाम एक्सप्रेस से अपने ससुराल मोतीहारी जा रहा था। जहां ट्रेन में सफर के दौरान खुद को टीटी बताकर यात्रियों के टिकट चेक करने लगा।