फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   युवक पर धारदार हथियार से हमला

युवक पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 04 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
युवक पर धारदार हथियार से हमला
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरसवा गांव में रविवार रात लगभग 9 बजे ताड़ी पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान ताड़ी उतारने वाले युवक ने बघारी (हंसिया) युवक की गरदन पर मार दिया। उसके गले पर गहरी चोट आने से वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहां उसकी हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद ताड़ी उतारने वाले की मड़ई अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दी। उधर, पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बरसवा गांव में लग्गूपुर निवासी मुन्नर पुत्र धन्नी ताड़ी उतारने का काम करता है। गांव वालों के अनुसार, बरसवा गांव में वह ताड़ी उतार कर नीचे उतर गया। तभी हिंडोला गांव निवासी विनीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र अशोक सिंह से ताड़ी को लेकर उसका विवाद हो गया। जिससे दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। इसी दौरान मुन्नर ने अपने हाथ में लिए बघारी से सोनू सिंह पर हमला कर दिया। इससे सोनू सिंह के गर्दन पर गहरा घाव हो गया। गले में गंभीर चोट लगने से सोनू वहीं पर गिर पड़ा। सूचना पहुंचे परिजन सोनू को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां से उसे उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के कुछ ही देर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तभी किसी ने मुन्नर के प्रधानमंत्रीआवास के सामने रखी मड़ई में आग लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया ।गांव में तनाव को देखते हुए रात में पुलिस की तैनाती कर दी गई। घायल के पिता अशोक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मुन्नर, पारस, मूलचंद पुत्र धन्नी और राजाराम पुत्र पारस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ राजकुमार का कहना है कि ताड़ी पीने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के एक युवक ने दूसरे पक्ष के सोनू पर बधारी से हमला कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed