{"_id":"5ced83a9bdec2207640297ca","slug":"15590696572-mau-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में मंगलवार की दोपहर एक बजे नवजात शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले इसी अस्पताल में जन्मे शिशु की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने सोमवार की शाम को उसे भर्ती कराया था। शिशु की मौत परिजनों अस्पताल पर हंगामा करते हुए डाक्टर पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि परिजनों की ओर से कोई तहरीर आदि नहीं दी गई थी। उधर, अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच समझौते का प्रयास जारी था।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला को प्रसव वेदना होने पर अस्पताल में पिछले शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। डाक्टर ने कहा कि शिशु जटिल अवस्था में है। बिना आपरेशन किए प्रसव कराने पर जच्चा बच्चा की जान को खतरा हो सकता है। डाक्टर की सलाह पर परिजनों ने आपरेशन के लिए हामी भर दी। आपरेशन के बाद शिशु का जन्म हुआ। अभी प्रसूता महिला इसी अस्पताल में भर्ती है। सोमवार को नवजात की तबीयत खराब हो गई तो उसे परिजनों ने इसी हॉस्पिटल में भर्ती किया। शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिजन डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। आरोप था कि सोमवार की शाम से लोग शिशु को रेफर करने की मांग कर रहे थे लेकिन डाक्टर बार बार स्थिति कंट्रोल में कहकर टाल रहा था। हॉस्पिटल प्रबंधन और मृत शिशु के परिजनों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
सीओ नंदलाल ने बताया कि इस मामले में अभी किसी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।