फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सिलिंडर लीकेज से मंदिर के पास लगी आग

सिलिंडर लीकेज से मंदिर के पास लगी आग

Sun, 26 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिलिंडर लीकेज से मंदिर के पास लगी आग
रानीपुर थाना क्षेत्र के सिरियापुर देइया माई के पास रविवार की दोपहर सिलिंडर लीकेज के चलते मंदिर के पास एक वाहन और ठेेले में आग लग गई। श्रद्धालुओं ने सिलिंडर बंद करते आग को बुझाया और ठेले और वाहन में लगी आग पर काबू पाया। अचानक घटी इस हादसे से हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दोहरीघाट निवासी गोविंद सोनकर अपने परिवार के साथ अपने निजी चार पहिया वाहन से देईया देवी धाम पर पूजन के लिए आए हुए थे। वह वाहन मंदिर के पासपार्क कर दर्शन के लिए चले गए। इसी दौरान मंदिर में आए एक अन्य श्रद्धालु का परिवार सिलिंडर पर मंदिर में चढ़ाने के लिए प्रसाद चढ़ा रहा था कि सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। विपरित दिशा में हवा बहने से आग की लपटे पास में खड़ी गोविंद के वाहन तक पहुंच गई। जिससे वाहन का अगला पहिया इसकी जद में आकर जलने जगा। वहीं छोला भटूरा बेचने वाले अनिल गोंड के ठेले में भी आग लग गयी। श्रद्धालुओ ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ऐसे में समय से आग पर काबू होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed