फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मुहवामोड़ विजयगढ़ कांड के विवेचक बदले गए

मुहवामोड़ विजयगढ़ कांड के विवेचक बदले गए

Sun, 07 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मुहवामोड़ विजयगढ़ कांड के विवेचक बदले गए
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुहवा मोड़ विजय गढ़ में 27 सितंबर को निजी बस के धक्के से स्कूली बच्चों के घायल होने के बाद हुए बवाल पथराव, आगजनी, तोड़-फोड़ की घटना में दर्ज तीन मुकदमों के विवेचक बदल दिए गए हैं। इन मुुकदमों की विवेचना पहले उप निरीक्षक मनोज सिंह को सौंपी गई थी। लेकिन अब इन मुकदमों की विवेचना पुलिस चौकी प्रभारी सच्चिदानंद यादव को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

उक्त बवाल में हलधरपुर थानाध्यक्ष सहित 100 डायल और पुलिस की एक बाइक को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। इस प्रकरण में तीन मुकदमों में 24 नामजद सहित 900 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पहले एसआई मनोज सिंह को विवेचना करने का दायित्व दिया गया था। इन मामलों में पुलिस की ओर से अब तक उपद्रव के मुुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बवाल के दस दिन बाद तक केवल पांच नामजद आरोपियों सुनील राम पुत्र भोला, अभिषेक पुत्र मदन, अमरजीत पुत्र दुखन, अंकुश पुत्र भोला और नदुल पुत्र चंद्रमा की गिरफ्तारी पुलिस कर पाई है। उधर इन मुुकदमों में अज्ञात आरोपियों के नाम निकालने के लिए भी पुलिस पर दबाव बनाया जाने लगा। पुलिस पर अज्ञात उपद्रवियों के प्रति नरमी बरतने के भी आरोप लगने लगे थे। हालांकि एएसपी एसके श्रीवास्तव ने ऐसे आरोपों को गलत बताया था। इस बीच अचानक इन मुकदमों के विवेचक को बदल दिया गया। जानकारों का कहना है कि विभाग की किरकिरी से बचने के लिए विवेचक को बदल दिया गया है। हालांकि इस बाबत थानाध्यक्ष का तर्क है कि चूंकि घटना के दिन सभी उपनिरीक्षक घटना स्थल पर मौजूद थे, केवल उप निरीक्षक सच्चिदानंद यादव पहले से ही अवकाश पर थे और विभागीय नियमों के अनुसार घटना स्थल पर पहले से ही मौजूद पुलिस अधिकारी को विवेचक नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए उप निरीक्षक को अवकाश से लौटने के बाद विवेचना की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed