{"_id":"5b994f09867a557fed5e8e03","slug":"151536773897-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों के हमले से ब्लाक प्रमुख घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों के हमले से ब्लाक प्रमुख घायल
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा। ब्लॉक प्रमुख अजीत कुमार धूसिया पर बुधवार की शाम साढ़े सात बजे बदमाशों ने हमला कर लहूूलुहान कर दिया। हमला तब हुआ जब वह मेउड़ी बाजार में किसी से बात कर रहे थे। ब्लाक प्रमुख की पिटाई से अफरा तफरी मच गई। प्रमुख को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
ब्लाक प्रमुख अपने कुछ साथियों के संग चार पहिया वाहन से क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। मेउड़ी चट्टी पर कार से उतर कर कुछ लोगों से बात कर ही रहे थे, तभी दो बाइकों पर सवार चार युवक पीछे से आए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ब्लाक प्रमुख पर टूट पड़े और उन्हें मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जमकर पिटाई की। जब तक प्रमुख के साथी कुछ समझते और कोई एक्शन लेते मनबढ़ों ने तमंचे की मुठिया से प्रमुख के सिर पर वार कर दिया। प्रमुख के समर्थकों ने एक हमलावर पकड़ा लेकिन वह झटका देकर भाग निकला। हमलावर मोटरसाइकिलों से भाग फरार हो गए। समर्थकों ने घायल प्रमुख को जिला अस्पताल पहुुंचाया।
उधर घटना की जानकारी पाते ही क्षेत्र के काफी संख्या में बीडीसी और प्रमुख के समर्थक जिला अस्पताल पहुंच गए। ब्लाक प्रमुख घोसी और प्रमुख संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया। कहा 24 घंटे के अंदर आरोपी पकड़े नहीं गए तो संगठन धरना प्रदर्शन् करेगा। बताते चले घायल ब्लाक प्रमुख अजीत कुुमार धूसिया बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. राम बचन धूसिया के पुत्र हैं। अभी प्रमुख अथवा उनके परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।