{"_id":"59cd3cb84f1c1baf538b4d8f","slug":"141506622648-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग को निकला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग को निकला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुढ़ावे गांव निवासी एक किशोर हाईस्कूल का छात्र बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह घर से साइकल लेकर बुधवार को कोचिंग के लिए निकला था लेकिन न कोचिंग और न ही देर शाम तक घर पहुंचा । घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। किशोर के पिता ने पुरानी रंजिश को लेकर पिता ने गांव के ही दो लोगों पर अपहरण की आशंका जताई है। गुरुवार को किशोर की साइकल पहसा के निकट एक पेट्रोल पंप के समीप मिली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुढ़ावे गांव निवासी सचिन मौर्या (14) पुत्र विनोद मौर्या हाई स्कूल का छात्र है। बुधवार को वह विद्यालय से लौटने के बाद घर से साइकल लेकर कोचिंग के लिए निकला लेकिन रास्ते में से ही संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। देर शाम को भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो उठे और कोचिंग जाकर पता किए। कोचिंग पर पता चला कि वह पिछले तीन दिनों से कोचिंग नहीं आ रहा है। किशोर के पिता पूर्व प्रधान विनोद मौर्या ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही गांव के ही दो लोगों पर अपहरण की आशंका जताई। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गुरुवार को पहसा पेट्रोल पंप के निकट किशोर की साइकल और चप्पल मिलने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष सरायलखंसी मौके पर पहुंचे और साइकल को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राजकुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है।