{"_id":"59456abf4f1c1b28698b4910","slug":"141497721535-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता सहित तीन के विरद्ध मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता सहित तीन के विरद्ध मुकदमा
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। गोबरही गांव में आबादी की भूमि व चकमार्ग पर अतिक्रमण को चकबंदी कर्मचारियों की पैमाईश से खफा सपा नेता रामायन यादव ने चकबंदी अधिकारी को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे दी। इससे खिन्न चकबंदी कर्मचारियों ने सपा नेता रामायन यादव के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
थाना क्षेत्र के गोबरही (दुबारी) में शिवदत्त और विजय शंकर के बीच आबादी की भूमि और चक मार्ग पर विवाद चल रहा था। अतिक्रमण की शिकायत थाना समाधान दिवस पर की गई थी। जिस पर चकबंदी के कानूनगो व लेखपाल ने मौके पर जाकर पैमाईश की। इस पैमाईश सेे एक पक्ष नाराज था। इसकी शिकायत उसने सपा नेता रामायन यादव से की थी। इसी बीच सपा नेता और लेखपाल व कानूनगों की दुबारी में भेंट हो गई। सपा नेता चकबन्दी कर्मचारियों को देखकर भड़क गए। आरोप है उन्होंने चकबंदी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और धमकी देकर चले गए। उस दिन मामला कुछ लोंगो के बीच बचाव से तो टल गया लेकिन इस मामले की शिकायत लेखपाल ने बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी मऊ से किया। एसओसी के निर्देश पर पुलिस ने चकबंदी लेखपाल नंदलाल यादव व कानूनगो राजाराम की तहरीर पर शुक्रवार की देर सायं सपा नेता समेत दो पर संबंधित धारा में केस पंजीकृत कर लिया।