{"_id":"5a0b2e424f1c1b70548bd393","slug":"131510682178-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बीमार कैदी की हालत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बीमार कैदी की हालत बिगड़ी
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बंद एक कैदी की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जिला कारागार अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लगातार उल्टी होने को लेकर उसे किसी विषाक्त पदार्थ के खाने की आशंका जताई जा रही थी हालांकि जेल प्रशासन ने इससे इंकार किया है।
बताया जाता है कि मुहम्मदाबाद गोहना के देवरिया अमन कुमार राजभर छेड़खानी के मामले में जिला कारागार में बंद है। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। वह बार-बार उल्टी करने लगा तो जेल से लेकर अस्पताल तक उसके विषाक्त पदार्थ खाने की अटकलें सुनाई देने लगी। इस संबंध में डिप्टी जेलर मृत्युंजय त्रिपाठी का कहना है कि कैदी की तबीयत पहले से खराब होने के चलते उसका इलाज चल रहा था। बीच में सही भी हो गया था लेकिन कुछ दिनों से उसे दर्द की शिकायत थी। मंगलवार को उल्टी शुरू होने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।