फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 13 Mar 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घोसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल घोसी की एक बैठक बुधवार को नगर के बस स्टेशन के पास डॉ. सीबी आर्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की उपस्थिति में घोसी युवा इकाई एवं पदाधिकारियों तथा बोझी व्यापार मंडल का गठन कर संगठन की मजबूती पर बल दिया गया । बैठक में जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने बोझी बाजार के मिठाई विक्रेता के ऊपर कातिलाना हमला करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही न होने पर रोष जताते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने सर्व सम्मति से घोसी इकाई की टीम में बढ़ोत्तरी करते हुए हाजी मुहम्मद मुश्ताक को महामंत्री, रमाशंकर उर्फ मुन्नूलाल वर्मा को संरक्षक, आनंद जायसवाल को कोषाध्यक्ष, मोहन मोदनवाल को मंत्री, आंकीब सिद्दीकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया। जबकि अजय दुबे को उपाध्यक्ष घोषित किया गया । इसके साथ ही घोसी के युवा इकाई के गठन में पिंटू आर्य को अध्यक्ष, आयुष पांडेय, लक्ष्मीशंकर, कैश कुरैशी, संजीव मौर्य, जमाल कुरैशी को उपाध्यक्ष, प्रभात साहनी को महामंत्री, अमन गुप्ता को संगठन मंत्री, मोनू खान एवं तौफीक खान को कोषाध्यक्ष, राजन वर्मा एवं शनि खान को सहमंत्री, बबलू गुप्ता, आदिल खान को मंत्री घोषित किया गया । इसी क्रम में बोझी की टीम में मुरली मद्देशिया को अध्यक्ष, श्याम कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, पवन कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, नन्हेंलाल चौरसिया को महामंत्री, सुनील मौर्या को मीडिया प्रभारी एवं मनीष कुमार को मंत्री घोषित किया गया। बैठक में घोसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभय तिवारी, अनिल कुमार वर्मा, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, खुर्शीद खान, ब्रजभूषण वर्मा, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed