{"_id":"5be2e9f6bdec22698e6ebc31","slug":"121541597686-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के शराब पीने से क्षुब्ध महिला ने लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के शराब पीने से क्षुब्ध महिला ने लगाई आग
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में बुधवार की सुबह पति के शराब पीने से आजीज आकर महिला ने आत्महत्या करने के लिए मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। समय रहते परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू पा लिया। फिर भी महिला झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताया है।
आग से झुलसी महिला बाल सुधा (26) दोहरीघाट क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी विनोद की पत्नी है। अस्पताल में भर्ती महिला बालसुधा ने बताया कि उसके पति को शराब पीने की बुरी लत है। इस दौरान वह अक्सर उससे विवाद करता है। मंगलवार की रात को भी पति शराब पीकर आया और उससे विवाद किया। पति की हरकत को छुड़ाने के लिए बुधवार की सुबह बालसुधा पति से बात की। उसे लगा कि नशा उतरने पर उसका पति उसकी बातों को सुनेगा। इस दौरान बालसुधा ने पति को डराने के लिए यह कदम उठाई। इस दौरान महिला गंभीर रुप से झुलस गई। बालसुधा को परिवार के सदस्य उपचार के लिए सीएचसी दोहरीघाट ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।