फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फालोअप मारपीट कोपागंज भाजपा नेता

फालोअप मारपीट कोपागंज भाजपा नेता

Fri, 02 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
फालोअप मारपीट कोपागंज भाजपा नेता
पुलिस ने गुरुवार की दोपहर भाजपा नेता और व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री पर हुए हमले की घटना में नामजद किए गए आरोपियों में से अब्दुल वली सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही नामजद आरोपी अब्दुल वली की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता वीरेंद्र गुप्ता सहित 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बताते चले गुरुवार की दोपहर कोपागंज थाने के हकीकतपुरा निवासी अब्दुल वली का 15 वर्षीय पुत्र मुहर्रम पेंट लेने के लिए गया था। पुलिस के अनुसार मुहर्रम मोपेड से था। इस दौरान घर लौटने के दौरान रास्ते में वीरेंद्र गुप्ता के भाई की खड़ी बाइक से मोपेड टच कर गई। इसको लेकर एक पक्ष ने गाली गलौज किया। विवाद के बीच मुहर्रम को दो तीन थप्पड़ रसीद कर दिया गया। इस घटना के बाद किशोर रोते हुए घर पहुंचा। घटना की जानकारी होने पर अब्दुल वली सहित अन्य लोग पूछने के लिए वीरेंद्र गुप्ता की दुकान पर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला दो समुदाय का होने के कारण कसबे में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान पुलिस वीरेंद्र की तहरीर पर अब्दुल वली सहित पांच को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज किया। इसके अलावा सौ अज्ञात को भी आरोपित किया। पुलिस आरोपित अब्दुल वली सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही अब्दुल वली की तहरीर पर थाने में वीरेंद्र गुप्ता सहित 25 के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि विवाद सिर्फ इगो का है। कोई रंजिश और कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed