{"_id":"59ef76714f1c1bf2538b8a64","slug":"11508865649-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, 12 घायल
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। घोसी कोतवाली के रसूलपुर गोदन गांव में पुरानी रंजिश व रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार की शाम दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया। इनमें से रेफर कामता यादव की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इसको को लेकर दोनों पक्षों ने आठ-आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
रसूलपुर जगदेव गांव में दयाशंकर यादव व रामबदन यादव के परिवार में सहन व रास्ते के विवाद को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की शाम दोनों पक्षों में कहासुनी के विवाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की। इसमें रामबदन के पक्ष के संतोष यादव पुत्र क्षत्रधारी, रामवती पत्नी शिवाकुमार, सुभाष चंद यादव पुत्र चंद्रधन, मुन्ना यादव पुत्र शिवकुमार, रामबदन पुत्र क्षत्रधारी घायल हो गए। वहीं दयाशंकर यादव के पक्ष से कामता यादव (70), रामअवध यादव, सर्वेंद्र यादव, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, मेवाती देवी, शीला देवी घायल हो गई। कामता यादव की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसको लेकर रामबदन यादव ने कोतवाली में दयाशंकर यादव, सर्वेश यादव, संजीव यादव, कामता यादव, सुरेंद्र यादव, रविंद्र व अमित के विरुद्ध तथा सर्वेंद्र यादव ने संतोष यादव, रामबदन यादव, सुभाष यादव, शिव कुमार यादव, कन्हैया यादव, पंकज,कृष्णा, शिवधन के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अरशद जमाल सिद्दीकी का कहना है कि दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।