{"_id":"5c76ddadbdec22736f4a90ab","slug":"111551293869-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ की सरकारी गाड़ी से टेपरिकार्डर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर थानाध्यक्ष की सरकारी टाटा सूमो से टेपरिकार्डर चोरी हो गया है। पुलिस की यह कार थाना परिसर में खड़ी थी। इस दौरान किसी चोर ने पुलिस की सतर्कता को धता बताकर एसओ की कार में लगे टेपरिकार्डर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को जब इसकी जानकारी बुधवार को हुई तो परेशान हो उठी। पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और रतनपुरा बाजार से एक कबाड़ी को उठा लिया। पुलिस कबाड़ी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि यह दुस्साहसिक कार्य किसी हेरोइन बाज का हो सकता है। देर रात तक टेपरिकार्डर नहीं मिला था और न ही पुलिस ने मुुकदमा दर्ज किया था। पुलिस किरकिरी के डर से इस घटना को दिन भर छिपाए रही और एसओ ने कोई टिप्पणी करने से परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।