फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

Sun, 30 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
बढ़ुआ गोदाम(मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कुशमौर गांव निवासी वृद्ध की शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से शनिवार की रात धान के खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। देर रात को जब वृद्ध घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्य उसकी तलाश में निकले। इस दौरान उसकी लाश मिली। हालांकि परिवार के सदस्य वृद्ध को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृत वृद्ध रामअवध सिंह(80) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कुशमौर गांव के निवासी हैं। परिवार के सदस्यों की मानें तो शनिवार की रात को रामअवध धान के फसल कीं सिंचाई करने के लिए घर से निकला था। इस दौरान रात को वो सिंचाई करने के बाद घर लौट रहें थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। सिर में पीछे के हिस्से में चोट लगी। इस दौरान उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरी तरफ परिवार के सदस्यों ने काफी देर तक इंतेेजार करने के बाद वृद्ध का पता लगाने के लिए निकले। इस दौरान वह घायलावस्था में मिले। वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed