फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नौ दिन बाद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

नौ दिन बाद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नौ दिन बाद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
स्थानीय थाना क्षेत्र के कारोबीर फत्तेहपुर गांव में 17 जुलाई को जलकर हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका की पिता की तहरीर पर पुलिस नौ दिन बाद बुधवार को मृतका के पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के थाना जहानागंज क्षेत्र के कारीसाथ गांव का रहने वाला दुरेज यादव के लड़की सविता की शादी चार वर्ष पहले चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कारोबीर गांव में बिशू यादव के बेटे इन्द्रमन यादव से हुआ था। जिसकी मौत ससुराल में जलने से 17 जुलाई को हो गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की शाम दहेज के लिए सविता को जलाकर मार देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतका के पिता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी सविता की शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रकम न दे पाने पर सविता को 17 जुलाई की रात कमरे में बंद करके उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर ससुरालियों ने जला कर मार डाला और इसके बाद मुझे सूचना दी। पुलिस ने मृतका के पति इंद्रमन, ससुर बिशू , सास फूलमती, ननद सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत सीओ मुहम्मदाबाद गेेहना आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed