फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   घर में घुसकर नगदी कपड़ों सहित हजारों की चोरी

घर में घुसकर नगदी कपड़ों सहित हजारों की चोरी

Wed, 02 Jan 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नगदी कपड़ों सहित हजारों की चोरी
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के हट्ठीमदारी मुहल्ले में मंगलवार की रात में चोरों ने छत के सहारे एक मकान में घुसकर 30 हजार नगदी और डेढ़ लाख के गहने कीमती कपड़े चुरा लिया। घटना की जानकारी परिवार वालों को बुधवार की सुबह जगने पर हुई। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। समाचार लिखने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन

हट्ठीमदारी मुहल्ला निवासी संतोष चौहान पुत्र श्याम नारायण का मकान घनी बस्ती में है। आस पास के मकानों की छतों पर चढकर सीढ़ियों के सहारे चोर संतोष के मकान में घुस गए। अंदर एक कमरे का दरवाजा खुला देख चोर उसमें रखे बैग और अटैची निकाल ले गए। चोरों ने उसी मकान की छत पर बैग और अटैची खोलकर सारे कपड़े और अन्य कीमती सामान बिखेर दिया और नगदी , गहने और कीमती कपड़े समेट ले गए और कम कीमत वाले कपडों को वहीं बिखेर कर छोड़ दिया। गृहस्वामी के अनुसार बैग और अटैची में 30 हजार रुपये नगद और डेढ़ लाख रुपये के सात थान गहने तथा कीमती साडियां रखी हुई थीं जिन्हें चोर ले गए। चोरों ने पास के दो घरों में घुसकर चोरी का प्रयास किया लेकर कमरों में ताले बंद होने की वजह से इन मकानों में से कुछ सामान चोरी नहीं कर पाए। गृहस्वामी संतोष ने बताया कि उसने घटना की तहरीर सुबह ही पुलिस को दे दी थी लेकिन शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। इस बाबत सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल का कहना था कि मामले की जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed