Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Allegations of tampering with online voting; case registered against former TNAI office-bearers

Mohali News: ऑनलाइन वोटिंग में छेड़छाड़ के आरोप, टीएनएआई की पूर्व पदाधिकारियों पर मामला दर्ज

Sat, 14 Nov 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Allegations of tampering with online voting; case registered against former TNAI office-bearers
पुलिस ने टीएनएआई की तत्कालीन महासचिव एवलिन कानन और राष्ट्रीय अध्यक्ष एनी कुमार को किया नामजद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएनएआई) के दिसंबर 2024 में हुए राष्ट्रीय चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग में छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मोहाली साइबर क्राइम थाने में यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने टीएनएआई की तत्कालीन महासचिव एवलिन कानन और राष्ट्रीय अध्यक्ष एनी कुमार को नामजद किया है, यह शिकायत गुजरात के प्रोफेसर किरण कुमार विनायक दोमादिया ने दी है। प्रोफेसर दोमादिया इस चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। उन्होंने बताया कि टीएनएआई का राष्ट्रीय चुनाव 5 दिसंबर 2024 को मोहाली क्लब विंधम में ऑनलाइन वोटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से हुआ था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया, वोटों की गिनती और मतदाताओं की पहचान में पारदर्शिता नहीं थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी कैलाश बहादुर ने बताया कि शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और ऑनलाइन वोटिंग प्लेटफॉर्म के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
वोटिंग इंटरफेस पर नाम और फोटो बदलने का आरोप
शिकायत में सबसे गंभीर आरोप ऑनलाइन वोटिंग प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति के नाम और फोटो में बदलाव को लेकर लगाया गया है। प्रोफेसर दोमादिया ने बताया कि टीएनएआई के गुजरात शाखा के पूर्व प्रधान और मौजूदा सचिव आईए काडिवाला ने उन्हें इस गड़बड़ी के बारे में बताया था। काडिवाला के अनुसार, चुनाव के दौरान वोटिंग इंटरफेस पर उनके नाम और फोटो में गड़बड़ी हुई थी। इसे बाद में सिस्टम की तकनीकी पहुंच रखने वाले व्यक्ति ने ठीक किया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस से ऑनलाइन वोटिंग प्लेटफॉर्म के सर्वर, डेटाबेस, एडमिन लॉगिन, आईपी लॉग और ऑडिट ट्रेल को सुरक्षित रखने की मांग की है। शिकायत में तत्कालीन महासचिव एवलिन कानन, राष्ट्रीय अध्यक्ष एनी कुमार, टीएनएआई की कार्यकारी समिति और चुनाव समिति की भूमिका की भी जांच करने की मांग की गई है।
विज्ञापन



शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरु कर दी गई है। ऑनलाइन वोटिंग प्लेटफॉर्म के सर्वर, डेटाबेस, एडमिन लॉगिन, आईपी लॉग, ऑडिट ट्रेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। - कैलाश बहादुर, जांच अधिकारी थाना साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed