{"_id":"6af7769fe78110de8c08084b","slug":"young-man-on-his-way-to-visit-his-mother-run-over-by-speeding-truck-dies-jhansi-news-c-11-jhs1019-915787-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मां से मिलने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मां से मिलने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
झांसी। गुरसराय के परकोटा मोहल्ला निवासी छोटू कुशवाहा (21) पुत्र बृजलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वह मां से मिलने गांव जा रहा था, तभी रास्ते में टहरौली के बघेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक चालक उसे रौंदता हुआ भाग निकला। नाजुक हाल में उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चालक को तलाश रही है।
गुरसराय निवासी छोटू टहरौली तहसील इलाके में रेस्तरां चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। घर में बुजुर्ग माता-पिता हैं। दो भाई उससे छोटे हैं। परिजनों ने बताया कि मां ने दीपावली पर उसे बुलाया लेकिन, रेस्तरां में काम होने से वह घर नहीं जा सका। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मां से मिलने गांव जाने के लिए छोटू निकला था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जैसे ही टहरौली के बघेरा गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सड़क पर जा गिरी। छोटू ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। ट्रक चालक उसका पांव कुचलते हुए भाग निकला। लहूलुहान हाल में छोटू सड़क पर पड़ा रहा। उसी दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन अपने काफिले के साथ गुजर रहे थे। उसे घायल देखकर वह उसे खुद गुरसराय स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। अत्यधिक खून बह जाने से उसकी हालत नाजुक हो गई थी। उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। सीओ रक्षपाल सिंह का कहना है कि ट्रक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
एंबुलेंस न पहुंचने पर पूर्व मंत्री घायल को लेकर निकले
गुरसराय से झांसी जाते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को रास्ते में छोटू गंभीर हाल में पड़ा दिखा। उस दौरान छोटू खून से लथपथ हाल में सड़क पर पड़ा तड़प रहा था। पूर्व मंत्री ने तत्काल अपना वाहन रुकवाकर हादसे की जानकारी ली। उन्होंने एंबुलेंस समेत पुलिस को फोन करके सूचना दी। एंबुलेंस के आने में विलंब होने पर उन्होंने तुरंत दूसरे वाहन का इंतजाम कराया। उसे उन्होंने गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ। नाजुक हालत में देख उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया।