फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला के तीनों हत्यारोपी पट्टीदार गिरफ्तार

महिला के तीनों हत्यारोपी पट्टीदार गिरफ्तार

Mon, 12 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
महिला के तीनों हत्यारोपी पट्टीदार गिरफ्तार
मझवारा। घोसी कोतवाली अन्तर्गत मझवारा क्षेत्र के मलेरीकोट में बंटवारे के विवाद पर दीवाली की शाम को महिला की पीटकर हत्या के मामले में तीनों हत्यारोपी पट्टीदारों को पुलिस ने सोमवार को पांच बजे मझवारा बाजार के अदरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मलेरीकोट गांव में बंटवारे का विवाद पट्टीदारों में चल रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल रमावती देवी पत्नी रामचन्द्र चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला के पुत्र विजय चौहान की तहरीर पर पट्टीदार रामकेर चौहान पुत्र रामविलास चौहान, बल्लू चौहान पुत्र रामविलास चौहान व रामविलास चौहान पुत्र शिव चौहान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed