फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   टीनशेड में ऑटो से लगी रगड़ ,भिड़े दो पक्ष

टीनशेड में ऑटो से लगी रगड़ ,भिड़े दो पक्ष

Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
टीनशेड में ऑटो से लगी रगड़ ,भिड़े दो पक्ष
थाना क्षेत्र के जमीन बेरुखी गांव में रविवार की रात एक ऑटो के एक व्यक्ति के घर के बाहर लगी टीन शेड़ से रगड़ जाने को लेकर ऑटो चालक और भवन स्वामी में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से मौजूद लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 26 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रमोद ऑटो चालक है। रविवार की रात वह रोजाना की भांति ऑटो चलाने के बाद वापिस वाहन सहित गांव लौट रहे थे। जहां गांव में एक गली से निकलते समय गांव के रामपरिखा के मकान के बाहर लगी टीनशेड से ऑटो रगड़ खा गया। इसको लेकर रामपरिखा और प्रमोद में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों से एकत्रित लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इसी बीच किसी ने गांव में विवाद की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पहुंची पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर अपने साथ थाने लेकर आई। जहां राम परिखा ने पांच नामजद और दो अज्ञात सहित सात लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दिया। जबकि दूसरे पक्ष से संतोष ने 19 नामजद लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed