फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   crime

लाइसेंस लेने के लिए फर्जीवाड़ा का आरोपीपूर्व प्रधान गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्जी तरीके से असलहा के मामले में सरायलखंसी थाने में पुलिस गिरफ्त में संजय सागर। - फोटो : MAU
मऊ। फर्जी लाइसेंसी असलहों के विरुद्ध अभियान के तहत सरायलखंसी थाने की पुलिस ने सरवां गांव के पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। लाइसेंस के लिए लगाए गए कागजात पर गड़बड़ी का आरोप पुलिस ने लगाया है। पुलिस न दो लाइसेंसी असलहे जब्त किए है। पुलिस ने पूर्व प्रधान को मुख्तार अंसारी का करीबी बताया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के अनुसार पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि मुख्तार अंसारी के नजदीकी सरवा गांव निवासी संजय सागर ने गलत जन्मतिथि दर्शाते हुए दो शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। जांच सीओ सिटी ने की तो शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने संजय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया । एसपी ने बताया कि हाई स्कूल मार्कशीट के अनुसार संजय की सही जन्मतिथि 10अक्टूबर 1979 है। इसने पहला शस्त्र एसबीबीएल गन का लाइसेंस 1997 में बनवाया था। उस समय इसकी वास्तविक उम्र लगभग 17 वर्ष 07 माह थी। नाबालिग होने के कारण लाइसेंस नहीं बन सकता था, इसलिए संजय ने 10अक्टूबर 1967 का एफिडेविट दिखाते हुए अपनी उम्र 30 वर्ष दिखाकर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed