फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   crime

किशोरी और उसके पिता सहित पांच से मारपीट कर किया घायल

Tue, 26 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
crime
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक के एक किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने गए उसके पिता सहित पांच को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी युवक और उसके पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। उधर, पुलिस आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ खेत जा रही थी। इसी बीच गांव निवासी आनंद राम ने उसकी बड़ी बेेटी पर छींटाकशी की। किशोरी ने घर आकर जानकारी पिता को दी तो पिता, पुत्री के साथ युवक के घर शिकायत करने पहुंचे। यह बात आरोपी को नागवार लगी। उसने अपने पिता के साथ युवती के पिता पर हमला कर दिया। दोनों बेटियां बीच बचाव करने गईं तो उन्हें भी लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उधर गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने युवक और उसके पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस युवक के पिता को हिरासत में लेकर थाने लाई जबकि युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed