फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   crime

घर में घुसकर चार लाख के गहने और ढाई लाख नगदी चोरी

Sun, 07 Jul 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास स्थित बस्ती में दो घरों में शुक्रवार की रात घुसकर चोरों ने चार लाख के गहने और ढाई लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सारहू पुलिस चौकी चंद कदम दूरी पर रोडवेज के ठीक बगल में स्थित घनी आबादी वाले इन घरों में वारदात कर चोरों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा दिया। चोरी की घटना की जानकारी परिवार वालों को शनिवार को सुबह जागने पर हुई। रात में दोनों परिवारों के सदस्य अपने मकानों की छतों पर सो रहे थे। गृह स्वामियों ने 100 डायल पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से चोरी के बाबत जानकारी लेकर वापस लौट गई।
विज्ञापन

रोडवेज के दक्षिण तरफ वाली गली में जनार्दन खरवार और ओम प्रकाश मद्धेशिया के अगल बगल मकान हैं। शक्रवार की रात चोर जनार्दन खरवार के कम ऊंचाई की दीवारों वाले मकान में घुस गए। जनार्दन खरवार द्वारा बेटियों की शादी के लिए बनवा कर रखे गए लगभग दो लाख के गहने और दुकान करने के लिए जुटाकर रखे गए दो लाख रुपये चोरों ने चुरा लिया। इसके साथ ही पड़ोसी आम प्रकाश मद्धेशिया के घर में घुस कर चोर 50 हजार नगदी और लगभग देे लाख के सोने चांदी के गहने चुरा ले गए। ओमप्रकाश के परिवार में एक मरीज का आपेरशन एक प्राइवेट अस्पताल में कराना है। इसी के लिए गृहस्वामी ने ये नगदी जुटाकर घर में रखा था। गहनों के साथ 50 हजार रुपये भी चोर चुरा ले गए। सुबह जब दोनों ही परिवारों की महिलाएं जगीं तो घर के सामान , बक्से और आलमारियां खुली और तितर बितर देख उनके होश उड़ गए। महिलाओं ने शोर मचाकर परिवार वालों को सूचना दी। चोरी की जानकारी पाते ही आस पास के काफी लोग एकत्र हो गए। दोनों ही परिवारों के मुखियाओं ने पुलिस को सूचना दिया। घटना स्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित सारहू चौकी की पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी ने परिवर वालों से घटना के बाबत जानकारी हासिल कर चोरी का खुलासा जल्द कर देने का आश्वासन देकर लौट गई। इस बाबत सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि पुलिस जल्दी ही इस चोरी का वर्कआउट कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed