{"_id":"5fd3a84c8ebc3e3ba47b52b1","slug":"crime-locks-thift-mau-news-vns562896979","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर दुकान से नकदी और सोना-चांदी उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले तोड़कर दुकान से नकदी और सोना-चांदी उड़ाया
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के बलुआपोखरा में कपड़ें और आभूषण की दुकान में चोरी से आक्रोशित लोगों द्वारा घोसी नद?
- फोटो : MAU
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बलुआपोखरा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के सोना-चांदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार के साथ अन्य लोगों ने घोसी-नदवासराय सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों को आरोप था कि चोरों ने आठ तालों को तोड़ने के बाद चोरी की है। ऐसे में चोरों को काफी समय लगा होगा, लेकिन पुलिस गश्त न होने से चोरों ने चोरी को अंजाम दे दिया। उधर डेढ़ घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया।
घोसी कोतवाली के कुचहरा गांव निवासी कैलाश चौहान की बलुआपोखरा बाजार में एक दुकान है। जिसमें कपड़े के साथ सोने-चांदी का व्यापार करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चल गए। शुक्रवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था। वहीं दुकान के गल्ले में रखा 6 हजार रुपये नकदी, 40 हजार रुपये का कपड़ा और ढाई किलो चांदी सहित करीब दो लाख का आभूषण गायब मिला। वहीं दुकान में रखी तिजोरी गायब मिली, जबकि सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी को भी चोर खोल ले गए। चोरी की जानकारी मिलते ही कुछ देर में ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग जुट गए और सड़क पर जाम लगा दिया। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया कि चोरी की यह घटना पुलिस की निष्क्रियता के चलते घटी है। बताया कि उसकी दुकान बेहद सुरक्षित है, लेकिन पुलिस गश्त न होने के चलते चोरों ने पहले चैनल में लगे तीन ताला, फिर शटर के तीन ताला और इसके बाद शीशे के दरवाजे के दो तालों को तोड़कर आभूषण से भरी तिजोरी चोरी कर ले गए। उधर जाम की सूचना मिलने पर सीओ धनन्जय मिश्रा फोरेंसिक टीम के साथ खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
जल्द खुलासा नहीं तो करेंगे आंदोलन
घोसी। ब्लाक प्रमुख सुुजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। तहसील के मुख्य बाजारों में शुमार बलुआपोखरा में भी पूर्व में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं है। चेताया कि जल्द ही मामला का खुलासा नहीं होने पर दुकानदारों के हित में आंदोलन करेंगे।