{"_id":"6943a849fc338e521608e6cb","slug":"cricket-players-ravi-and-mangesh-from-mau-will-play-in-ipl-2026-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल में चमक बिखेरेंगे मऊ के रवि और मंगेश, रवि के पिता पुलिसकर्मी; मंगेश के ट्रक ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2026: आईपीएल में चमक बिखेरेंगे मऊ के रवि और मंगेश, रवि के पिता पुलिसकर्मी; मंगेश के ट्रक ड्राइवर
Thu, 18 Dec 2025 12:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:38 PM IST
सार
मऊ जिले के खिलाड़ी रवि और मंगेश आईपीएल में चमक बिखेरेंगे। आईपीएल में प्रतिभा दिखाने के लिए मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा है, तो वहीं रवि को राजस्थान रॉयल्स ने 95 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
मंगेश यादव, रवि सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के दो क्रिकेट खिलाड़ी रवि और मंगेश का चयन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन 2026 में हुआ है। रवि सिंह को मिनी आक्शन में 95 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। वहीं, मंगेश यादव को रायल चैलेंजर्स बंगलूरू ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के इमिलियाडीह गांव निवासी रवि सिंह के आईपीएल में चयन होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। रवि वाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेट कीपर भी हैं। रवि रेलवे की टीम के साथ क्रिकेट खेलते हैं। स्पोर्ट्स कोटा से वह रेलवे में नौकरी कर रहे हैं। इस समय तैनाती कोलकाता के हावड़ा में है। रवि ने उत्तर प्रदेश में कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं के साथ रणजी भी खेला है। रवि की शिक्षा वाराणसी से हुई। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; मऊ में कोहरे का कहर: एक साल में उजड़ गया सुहाग, 10 दिन की बेटी के सिर से उठा पिता का साया; हादसे में दो की मौत
विज्ञापन
वहीं, मंगेश यादव घोसी तहसील के जमीन कैथवली गांव के रहने वाले हैं। मंगेश यादव बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओरे के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। मंगेश को शुरु से ही क्रिकेट का जुनून सवार था। कड़ी मेहनत के दम पर मध्य प्रदेश टी-ट्वेंटी लीग में अपना स्थान पक्का किया। उसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगेश ने 14 विकेट हासिल किए थे। यहीं से उनका प्रदर्शन आईपीएल के सेलेक्टर्स के सामने आया और मिनी आक्शन में उनका नाम शामिल किया गया। मंगेश बेहतरीन आलराउंडर बनाना चाहते हैं।
Trending Videos
रवि के पिता पुलिसकर्मी, मंगेश के ट्रक ड्राइवर
राजस्थान रॉयल्स टीम में चयनित होने वाले रवि सिंह के पिता पृथ्वीनाथ सिंह वाराणसी में यूपी विजिलेंस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। रवि परिवार के साथ वाराणसी में रहते हैं। रायल चैलेंजर्स बंगलुरू में चयनित मंगेश यादव के पिता राम अवध यादव मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ट्रक ड्राइवर हैं। मंगेश भी परिवार के साथ छिंदवाड़ा में ही रहते हैं।