फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   create good relation with tourist for better work

यात्रियों से सामंजस्य बनाकर काम करें अधिकारी

Mon, 08 Jun 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
create good relation with tourist for better work
यात्री प्रतिक्षालय में यात्री सुविधा को लेकर बैठक करते वाणिज्य अधिकारी। - फोटो : MAU
मऊ। रेलवे स्टेशन सभागार में सोमवार को वाणिज्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की बैठक वाणिज्य मंडल निरीक्षक सिरनाम सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें यात्री सुविधाएं और उनकी समस्याओं पर मंथन कर हल तलाशा गया। बैठक के माध्यम से अधिकारियों ने यात्रियों से सामंजस्य स्थापित कर काम करने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यप्रणाली को और अनुशासनात्मक बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में यात्री सुविधाओं के साथ सफाई व्यवस्था के साथ वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी आदि पर विचार-विमर्श किया गया। डीसीआई ने कोरोना महामारी में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेसिंग के साथ उन्हें बैठाना आदि व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि महामारी से बचाव के लिए रेलवे द्वारा बदले गए नियमों का अनुपालन यात्रियों से अनिवार्य रूप से कराएं। किसी यात्री द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग या मास्क का प्रयोग न किए जाने पर संबंधित यात्री से सौहार्दपूर्ण तरीके से बातचीत कर उनके ऐसा न करने से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराएं। जिससे वो नियमों को पालन खुद करें। बैठक में वाणिज्य अधीक्षक शंकर प्रसाद, नूर आलम, विंध्यश्वेर पांडेय, अरविंद्र राय, महेंद्र प्रताप यादव, राजेश कुमार सिंह, अली हसन, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed