फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crackered power supply system in the dargah

दरगाह में चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

Fri, 26 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Crackered power supply system in the dargah
मधुबन। तहसील क्षेत्र के दरगाह गांव में एक माह से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कभी ट्रांसफार्मर में खराबी तो कभी तार टूट कर गिरना रोजाना की बात है। शिकायत के बाद भी व्यवस्था बदली नहीं। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के दरगाह गांव में विद्युत तार अत्यंत जर्जर हाल में हो गए हैं। विभाग की तरफ से जर्जर तारों के स्थान पर केबल लगाया गया। केबल लगने के बाद लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की आस जगी, लेकिन नए केबल लगे अभी एक महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और विद्युत सप्लाई की समस्या और भी जटिल हो गई है। ग्रामीणों की माने तो कार्यदायी संस्था द्वारा अत्यंत घटिया क्वालिटी का केबल लगाया गया है। जिससे प्राय: फाल्ट हो रहा है और घंटों सप्लाई बाधित हो जा रही है। बृहस्पतिवार रात से ही केबल टूटकर गिरने से दर्जनों घरों की विद्युत सप्लाई बाधित है। गांव के उपेंद्र यादव, अशफाक आलम, सुजीत गुप्त, अबरार लारी, श्रीराम राजभर, मोहसिन आलम का कहना था कि जब तार नंगे थे तो इतनी समस्या नहीं थी। एसडीओ दोहरीघाट सुनील कुमार पाल ने बताया कि गांव में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से संबंधित सभी तकनीकी खामी की जानकारी है। केबल लगाने वाली कार्यदायी संस्था को अवगत करा दिया गया है। जब तक सप्लाई व्यवस्थित नहीं हो जाती कार्यदायी संस्था को भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed