फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cracker 75 licenses for sale

पटाखा बिक्री के लिए 75 को लाइसेंस जारी

Thu, 27 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Thu, 27 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cracker 75 licenses for sale
पटाखा बिक्री के लिए 75 को लाइसेंस जारी
वाराणसी में हुए हादसे को लेकर पटाखा की दूकानों को लेकर प्रशासन एलर्ट है। गुरुवार को लाटरी पद्धति से 75 पटाखे की दूकानों का लाइसेंस निर्गत किया गया। इस कार्य को सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय और सीओ नगर पंकज सिंह ने संपन्न कराया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में आयोजित लाटरी सिस्टम के तहत सभी 100 से अधिक आवेदनकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रशासन ने एक बाक्स में सभी आवेदन को डालकर लाटरी सिस्टम से नामों को निकाला। इस दौरान कुल 75 दुकानों का लाइसेंस निर्गत करके दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गईं। सभी दुकानें सोनीधापा के मैदान में लगेंगी। अन्य तहसीलों में एसडीएम पटाखा की दुकानों का लाइसेंस निर्गत करेंगे। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय ने बताया कि कुछ आवेदनकर्ता अनुपस्थित रह गए हैं। इनका बाद में लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। इस अवसर पर सीओ सिटी पंकज सिंह, अग्नि शमन अधिकारी लक्ष्मण यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed