फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CPI Male performed at Collectorate

भाकपा माले ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
CPI Male performed at Collectorate
मऊ । अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर स्वयं सहायता समूह व प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों की कर्ज वसूली पर रोक लगाने और सभी गरीब महिलाओं के सारे कर्ज माफ करने की मांग को लेर जिला मुख्यालय पर भाकपा माले ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया । राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा । इस अवसर पर ओम प्रकाश ने कहा कि स्वयं सहायता समूह और प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों द्वारा गरीब महिलाओं से कर्ज वसूली के नाम पर भारी उत्पीड़न और दमन किया जा रहा है।करोना महामारी के कारण सभी काम धाम बंद है। ग्रामीण माहिलाओं का आमदनी का दूसरा कोई जरिया नहीं है, लेकिन प्राइवेट फाइनेंस के दबंग गांव में जाकर महिलाओं को धमकी देकर जबरन वसूली कर रहे है। इसको लेकर ग्रामीण महिलाओं में भारी आक्रोश है।भाकपा माले के नेता राम नवल ने कहा कि देश में रोजगार की हालत खराब है ,10 करोड़ से ज्यादा नौकरियां समाप्त हो गयी हैं।मजदूर नेता की शिवमूरत गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मजदूरों के अधिकारों में कटौती करते जा रहे हैं। प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने का वादा करने वाली योगी सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है,प्रदेश से मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। प्रदर्शन में बसंत कुमार, धनराज सेठी, राम शबद राम, कमला यादव, लालचंद, देवनाथ, सुरेश, जंग बहादुर,वीरेंद्र,सुनील, संतोष, मीरा,बिंदु, आशा सोनू,नन्हकी, सुमारी, गीता, आरती, हरिश्चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed