फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Court sent prisoner for indefinite comment

अमर्यादित टिप्पणी करने वाले को कोर्ट ने भेजा जेल

Tue, 06 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Court sent prisoner for indefinite comment
मऊ। हाथरस कांड को लेकर क्षत्रिय समाज और प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को अपशब्द कहने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को उस वक्त दबोचा, जब वह एसीजेएम कोर्ट में समर्पण करने का प्रार्थना पत्र देकर निकल रहा था। आरोपी को पुलिस प्रशासन ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया। इस दौरान पता चला कि वह लिखा पढ़ी में किसी पार्टी का होना नहीं पाया गया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

रविवार की शाम को एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें लोगों को संबोधित करने वाले ने अपना नाम कमल भारती और खुद का परिचय सुभासपा पार्टी के अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष के रूप में दिया। इस दौरान तथाकथित नेता ने क्षत्रिय समाज के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हाथरस के तत्कालीन एसपी और जिलाधिकारी पर अमर्यादित टिप्पणी किया था। इस बात की जानकारी होने पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के विरुद्घ कोपागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी सुशील घुले ने बताया कि आरोपी कमल भारती के साथ उसके दो साथियों गनेश भारती और रविंद्र गौतम को पुलिस ने मंगलवार की भोर में घोसी कोतवाली के पिढवल मोड़ से दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में कमल भारती और गनेश भारती कोपागंज थाने के भंवरकोल गांव का तथा रविंद्र भदसा गांव का निवासी है। इन लोगों ने रविवार को फैजुल्लाहपुर गांव स्थित रविदास मंदिर पर एक सभाकर आपत्तिजनक भाषण दिया। इसमें एक समाज को निशाना बनाया गया। कमल भारती के इस कृत्य से एक वर्ग में आक्रोश भी फैला। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद दोनों पक्षों की दलीलों और तर्को को सुनने के बाद तीनो आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का गैंगस्टर में होगा चालान
मऊ। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसपी सुशील घुले ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों और एक समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कमल भारती, गनेश भारती और रविंद्र गौतम का गैंगस्टर में चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed