फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Court orders case against six people including a couple in assault case

Mau News: मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत छह पर केस

Thu, 25 Sep 2025 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
Court orders case against six people including a couple in assault case
मऊ। कोर्ट के आदेश पर दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के नागा बाबा कुटी स्थित बैरबंगा चकसादी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने दंपती सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
विज्ञापन

दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के नागा बाबा कुटी स्थित बैरबंगा चकसादी गांव निवासी शांति देवी ने दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई को मोहल्ले के सुरेश, शारदा, पिंकी, शक्ति, रिंकी, शशिकला ने गाली-गलौज के बाद बाल पकड़कर घसीटा और लात-घूंसों से पिटाई की थी। जब वह बचने के लिए घर में भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पहले स्थानीय थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और डांटकर भगा दिया। बाद में डीएम के आदेश पर मेडिकल परीक्षण भी कराया। इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर शांति देवी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। एसओ दक्षिण टोला धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed