फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Counting continued till late night, candidates desperate to know the result

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की मतगणना में हुआ विलंब

Mon, 03 May 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Counting continued till late night, candidates desperate to know the result
मऊ। पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार की देर रात तक पूरी नहीं हो पाई थी। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के मतों की गणना जारी थी। सिर्फ रुझान की पता चल पा रहा था। प्रत्याशी और उनके समर्थक परिणाम जानने को बेताब नजर आए। देर तक गणना जारी रहने का परिणाम यह रहा कि सोमवार की देर शाम तक विजयी प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं की जा सकी थी। जिला पंचायत सदस्य के भाजपा के दो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई थी। देर शाम तक कुछ सीटों की जहां गणना चल रहीं थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की 34 सीटों में से कुछ ऐसी थीं जिनकी गणना दो ब्लाकों पर हो रही थी। इससे भी परिणाम आने में देरी हुई। रुझानों के अनुसार वार्ड नंबर एक दुबारी से निर्दल प्रत्याशी कल्पनाथ यादव, दो धर्मपुर विशुनपुरा से सपा प्रत्याशी राजेश यादव, वार्ड नंबर तीन केशवपुर सुल्तानीपुर से बसपा के मोहित गौतम आगे चल रहे थे। वार्ड नंबर चार मर्यादपुर से नंदा अशोक लोहिया निर्दल, वार्ड नंबर पांच सिपाह से सुभाष यदुवंशी निर्दल बढ़त बनाए थे। वार्ड छह मझवारा पंकज भारती निर्दल, वार्ड सात अरियासो से निर्दल रामनगीना यादव, वार्ड आठ बेलौझा से निर्दल बब्लू यादव, वार्ड नंबर नौ रतनपुरा से सुभासपा की किरन सिंह बढ़त पर थीं। वार्ड दस हलधरपुर से निर्दल विजय कुमार, वार्ड नंबर 11 पहसा बब्लू सुभासपा, वार्ड बारह सहरोज से भाजपा प्रत्याशी मनोज राय आगे चल रहे थे। वार्ड तेरह इंदारा से जितेंद्र कुुमार गोयल निर्दल, वार्ड नंबर चौदह कोईरियापार से गीता चौहान निर्दल बागी भाजपा आगे चल रही थीं। वार्ड संख्या 15 धवरियासाथ से भाजपा प्रत्याशी अखिलेश राजभर, वार्ड नंबर 16 दरगाह से बसपा प्रत्याशी हुस्नआरा, वार्ड 17 रसूलपुर से लालबहादुर मौर्य बसपा आगे चल रहे थे। वार्ड 18 गोठा से गोविंद पहलवाल निर्दल, वार्ड संख्या उन्नीस सियरही बर्जला से मोनिका राय निर्दल, वार्ड संख्या बीस गोधना में गणना रुकी थी, वार्ड संख्या इक्कीस अमिला से बसपा की बिंदु यादव बढ़त बनाई थी, वार्ड संख्या बाइस बोझी से आरजू निर्दल, तेईस नदवा सराय से निर्दल अजय जायसवाल बढ़त बनाए थे।
विज्ञापन

वार्ड संख्या चौबीस मडहापट्टी जयभीम बसपा, वार्ड संख्या 25 नंबर खैराबाद से अमरनाथ चौहान बसपा, छब्बीस नंबर सुरहुरपुर से रामदत्र्रश यादव निर्दल, सत्ताईस नंबर करहां में गीता और रवि के बीच उठापठक चल रही थी। वार्ड संख्या अट्ठाईस से संतोष राजभर बसपा, उनतीस नंबर रानीपुर से अर्पिता यादव निर्दल, तीस नंबर सुल्तानीपुर से श्वेता कुमारी निर्दल, वार्ड 31 सरसेना से विद्यावती देवी निर्दल, 32 खानपुर की गणना फंसी थी, वार्ड 33 रैकवारेडीह से रीता मौर्या निर्दल, 34 नंबर परदहां की गणना फंसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed