फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Councilors raised slogans over details of income and expenditure and work not being done after tender.

Mau News: आय व्यय का ब्योरा और टेंडर के बाद काम नहीं होने पर सभासदों ने की नारेबाजी

Fri, 30 Aug 2024 06:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Councilors raised slogans over details of income and expenditure and work not being done after tender.
नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के सभागार में बृहस्पतिवार को सत्र 2024-25 की बोर्ड की छठी बजट बैठक हंगामेदार रही। आधे से अधिक सभासद पिछले बजट का आय व्यय का ब्योरा और टेंडर के बाद कार्य नहीं होने और चेयरमैन द्वारा सिर्फ अपने वार्ड में कराने का विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मौजूद सभासदों के बीच साफ सफाई, जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश, जीआईएस सर्वे, टूटी हुई नालियों, वाटर टैंकर व जेसीबी के कर, 2024-25 के अनुमानित बजट, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, नगरोदय योजना, पौधरोपण एवं उनकी सुरक्षा, आउटसोर्सिंग श्रमिकों के ठेके, पोखरा व पोखरी के सुंदरीकरण, स्वच्छ सर्वेक्षण पर चर्चा व विचार किया गया। नगर के अन्य विकास कार्यों के लिए सदस्यों द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण कार्यों को भी चर्चा में शामिल किया गया। बोर्ड की बैठक में समस्त प्रस्ताव कार्यवाही रजिस्टर में अंकित कर उपस्थित सदस्यों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के सभागार में बोर्ड की छठी बजट बैठक बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष जफ़र अहमद की अध्यक्षता में शुरू हुई। बजट बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा के दौरान सभासद चंदन चौबे, प्रमोद सिंह, विमला, परवेज आलम, परवेज कौशर, असलम, एहसानुल, अब्दुल्लाह ने पिछले बोर्ड की बैठक में स्वीकृत बजट के आय व्यय के रजिस्टर की मांग की। जिसको नगर पंचायत ने खारिज कर दी। उसके बाद सभासदों ने पिछले कुछ महीनों पूर्व कुल 33 टेंडर, जिसमें 18 राज्य वित्त और 19 मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत स्वीकृत हुए थे। वह कार्य अभी तक पूर्ण नहीं होने और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लगातार अपने ही वार्ड में कार्य कराने का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। नगर पंचायत प्रशासन सभासदों की कोई बात सुनने को तैयार नहीं था। इससे नाराज सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए बैठक से बाहर आ गए और नगर पंचायत के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे। इस अवसर पर सदस्यगण, अधिशासी अधिकारी, लिपिक, एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed